भोजपुर: अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के अनुसार पूर्व में अनुसूचित जाति/ जनजाति उत्पीड़न एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित खननीखुर्द गांव निवासी बाबूधन सिंह व रविरंजन सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं पिटाठ गांव निवासी लालबाबू उपाध्याय के खिलाफ चल रहे एक मामले में उनके फरार रहने की स्थिति में न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने फरारी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।(भोजपुर: तीन वांरटी भेजे)
भोजपुर: मुखिया के आरोप को महिला पर्यवेक्षिका ने बताया निराधार