चरपोखरी| चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी पंचायत में सरकार प्रदतचल रहे विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी विभेष आनंद द्वारा किया गया| पंचायत में मनरेगा योजना जल जीवन हरियाली योजना नल जल योजना जन वितरण प्रणाली एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया गया| प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी ने बताया कि नल जल योजना में निरीक्षण के द्वारा जो त्रुटि पाई गई संबंधित योजना के अभिकर्ता को कार्य में सुधार कर समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया| मनरेगा योजना से चल रहे कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश कनिया अभियंता को दी गई|(भोजपुर: प्रखंड विकास पदाधिकारी)
जागरूकता के वजह से जिले में टीबी के मरीजो में आई कमी
प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत चल रहे विकास कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित विभाग के संवेदक को दी गई है! राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य को धरातल पर उतारना है| चरपोखरी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निरीक्षण किए जाने से जहां ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल देखी जा रही है| वहीं सरकार द्वारा चल रहे विकास कार्य मैं लगे संवेद को के बीच हड़कंप मची हुई है|(भोजपुर: प्रखंड विकास पदाधिकारी)