धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्योहार, मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 10, 2022

धूमधाम से मनाया गया
करगहर–आज देशभर में ईद उल अजहा (बकरीद)का पर्व मनाया जा रहा है. धू अल-हिज्जा  के 10 वें दिन और इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में इसे मनाया जाता है. ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है.इस मौके पर  प्रखंड क्षेत्र के तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की  गई।पर्व को लेकर हर जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
मस्जिदों में अदा की गई नमाज करगहर में बकरीद पर विशेष नमाज: करगहर ईदगाह, करगहर न्यू मस्जिद, सेमरी ईदगाह, रूपैठा मस्जिद, कौवाखौच मस्जिद, सहुआर मस्जिद, धनेज ईदगाह, बड़हरी ईदगाह, सहित क्षेत्र के सभी ईदगाह व मस्जिदों   में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल जोहा की नमाज अता की. वैसे करगहर ईदगाह में नमाज सुबह के करीब 6:30,न्यू मस्जिद करगहर में सात बजे इस तरह प्रखंड के सभी मस्जिदों में अलग अलग समय में नमाज आदा की गई. यहां भारी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों के लोग ईद उल जोहा की नमाज पढ़ने को एकत्रित हुए। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. संवेदनशील स्थान भी चिन्हित किए हैं, जहां पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।
कब हुई बकरीद पर कुर्बानी की शुरुआत:– इस्लाम धर्म की मान्यता के हिसाब से आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद हुए. हजरत मोहम्मद के वक्त में ही इस्लाम ने पूर्ण रूप धारण किया और आज जो भी परंपराएं या तरीके मुसलमान अपनाते हैं वो पैगंबर मोहम्मद के वक्त के ही हैं लेकिन पैगंबर मोहम्मद से पहले भी बड़ी संख्या में पैगंबर आए और उन्होंने इस्लाम का प्रचार-प्रसार किया. कुल 1 लाख 24 हजार पैगंबरों में से एक थे हजरत इब्राहिम. इन्हीं के दौर से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ.
तीन हिस्सों में बंटते हैं कुर्बानी के गोश्त:— हजरत इब्राहिम अस्सी साल की उम्र में पिता बने थे. उनके बेटे का नाम इस्माइल था. हजरत इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को बहुत प्यार करते थे. एक दिन हजरत इब्राहिम को ख्वाब आया कि अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान कीजिए. इस्लामिक जानकार बताते हैं कि ये अल्लाह का हुक्म था और हजरत इब्राहिम ने अपने प्यारे बेटे को कुर्बान करने का फैसला लिया. हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और बेटे इस्माइल की गर्दन पर छुरी रख दी लेकिन इस्माइल की जगह एक बकरा आ गया. जब हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखों से पट्टी हटाई तो उनके बेटे इस्माइल सही-सलामत खड़े हुए थे. कहा जाता है कि ये महज एक इम्तेहान था और हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुकुम पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे. इस तरह जानवरों की कुर्बानी की यह परंपरा शुरू हुई. बकरीद के दिन कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरा गरीबों के लिए.

देश-विदेश

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »
‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल

क्या है ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल? राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े नियमों को लेकर क्यों उठ रहा है विवाद 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों से जुड़े सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर इन दिनों ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल चर्चा में है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हालिया दौरे के

और पढें »
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बिहार की 5 सीटें बनीं सियासी रणभूमि

नई दिल्ली: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान

और पढें »

खेल

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »
शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल

सासाराम के शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल में जीता स्वर्ण पदक

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव निवासी शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित

और पढें »

वीडियो

वीडियो