पटना डेस्क: बिहार से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लड़की ने अपनी शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल छोड़ने का फैसला कर लिया। क्योंकि वह किसी अन्य युवक से प्यार करती थी। इसके बाद युवती और वह प्रेमी शादी की जिद करने लगे।
IAS Success Story: लैंप की रौशनी में पढ़कर बना IAS ऑफिसर, कोचिंग का भी नहीं लिया सहारा
दरअसल, पूरा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है। परिजनों के बीच दोनों ने अपनी बात रखी। जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गयी। वही पंचायत में एक और फैसले पर हामी भर दी। लड़की अपनी छोटी बहन की शादी अपने पहले पति से करवाना चाहती थी और यही हुआ भी।
बिहार: जल्द नया खेला करेंगे सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी नेता के घर जाकर तेजस्वी को चौंकाया!
बता दें, नवविवाहिता विभा कुमार शादी के चार दिन बाद ही अपने ससुराल से भाग गयी और अपने प्रेमी कमलेश साह के घर पहुंच गयी। दोनों कहने लगे कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। जिसके बाद पंचायत हुआ और दोनों की मंदिर में शादी रचाई गयी।
OMG: सगाई के बाद लड़के की लगी सरकारी नौकरी तो शादी से किया इंकार, वधू पक्ष को देखकर भागा परिवार!
हालांकि, इस अंतरजातीय विवाह में समाज ने अहम भूमिका निभाई। शादी के बाद दोनों वर-वधू को लोगों ने आशीर्वाद देकर विदा किया। इधर विभा ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने पहले पति से करवा दी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दोनों बहनों को अपने-अपने ससुराल विदा किया गया।