Akansha Dubey New Video: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे और उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही कि उन्हें नहीं पता उनकी गलती क्या थी। लेकिन अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसका जिम्मेदार सिंगर समर सिंह है।
एक रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे के ऑफिशियस ट्विटर पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। यह वीडियो ट्विटर पर कब अपलोड किया गया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस वीडियो के बारे में पुलिस को फिलहाल जानकारी नहीं है पुलिस का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जाएगी।
शादी में छेड़खानी के विरोध पर दूल्हे के बहनोई को किया लहूलुहान, फिर….
बता दें, 25 मार्च की रात वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे से आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी। इस घटना के बाद आकांक्षा दुबे के परिजनों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया था। दोनों भाईयों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया था।
Akansha Dubey New Video: बढ़ी सिंगर की मुश्किलें
वहीं, आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद अब जो वीडियो सामने आया है। जिसमें वो रोते हुए कह रही है कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है? मैं अब इस दुनियां में नहीं रहूंगी। मेरे साथ यदि कुछ भी होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके भाई संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।