Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह हर जगह अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। आकांक्षा की मां लगातार यह दावा कर रही है कि उन्हें पुलिस की जांच पर पूरा यकीन नहीं है। वह चाहती हैं कि इस मामले की जांच सीधे सीबीआई करें और अपराधियों को सजा मिले।
Sahara India Pariwar: सहारा इंडिया निवेशकों के लिए खुशखबरी, जल्द लोगों को पैसा मिलेगा वापस!
दरअसल, आकांक्षा की मां भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या Arbaaz Khan Girlfriend: अरबाज की गर्लफ्रेंड ने नए वीडियो से फिर मचाया तहलका, बोल्ड लुक ने फैंस को बनाया दीवाना!के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। अभी समर और संजय सिंह फरार है। इसके बाद आज आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
Akanksha Dubey Case: सीएम योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद
वहीं, अभिनेत्री की मां ने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती हैं। समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। मांग किया कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। मधु दुबे ने आगे कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। समर और संजय अगर सही हैं तो सामने आएं और बताए क्या हुआ था। मेरी बेटी इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। अगर पहले ही शिकायत कर देती तो ये दिन नहीं आता।
हम आपको बता दें, आकांक्षा की मां ने वीडियो में साफ कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर बिल्कुल यकीन नहीं है। वह सीएम योगी से सिर्फ यही गुजारिश करना चाहती हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।