29 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका
अब तक इस माह में 83.78 एमएम वर्षा हो चुकी है। इस महीने अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश से धान की फसल को काफी लाभ होगा। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण कई जगहों पर धान के खेतों में दरार खुल गए थे। अब बारिश होने के बाद धान के सभी प्रभेदों को लाभ मिलेगा। वहीं बारिश न होने और गर्मी के कारण धान के फसल में जो रोग व्याधि लगा था,वो समाप्त हो जाएगा। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम को देखते हुए कीटनाशक दवा का प्रयोग नहीं करने, पानी को रोकने के लिए खेतों में मेड़बंदी करने, बारिश होने पर पशुओं को भीगने से बचाने तथा सब्जियों के खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध किए जाने का सुझाव दिया है। गौरतलब है कि कृषि विज्ञान केंद्र सीरीस के कृषि वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे ने 20 से 24 सितंबर तक जिले के विभिन्न भागों में वर्षा होने की संभावना जताई थी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उन्होंने बुधवार से राज्य के सभी भागों में मानसून की सक्रियता बढ़ने तथा 21 से 24 सितंबर तक औरंगाबाद में इसका भरपूर असर दिखाई देने की बात बताई थी। पूर्वानुमान के अनुसार इस बार अच्छी बारिश को देखकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।