कैमूर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत के बाद सड़क निर्माण कंपनी पर फूटा लोगो का गुस्सा, एनएचआई एंबुलेंस के शीशे तोड़े

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 30, 2022

सड़क दुर्घटना में बाइक

मोहनिया कैमूर। मंगलवार को थाना क्षेत्र के उसरी गांव के समीप एनएच 19 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतिका महिला यूपी के चंदौली जिले के सुभन्ता गांव निवासी आनंद पटेल की पत्नी रंजन देवी बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आधे घंटे के लिए एनएच को जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंचे एन एच आई के एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए। वही जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवा यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।(सड़क दुर्घटना में बाइक)

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को महिला  रंजन देवी अपने रिश्तेदार के साथ दो बच्चों को लेकर बाइक से अपने गांव से मोहनिया की तरफ जा रही थी। बाइक महिला का रिश्तेदार चला रहा था। जीटी रोड के रास्ते अभी जैसे ही उसरी गांव के चैनेज नम्बर 61के समीप वे पहुंचे ही थे कि सड़क निर्माण के दौरान निर्माण कंपनी द्वारा बीच सड़क पर ही ब्रेकर नुमा बना देने की वजह से बाइक का  पिछला चक्का उसपर पड़ते ही बाइक पर बैठी पीछे महिला हवा में उछल गई और बीच सड़क पर ही गिर पड़ी। जिससे उसका सर फट गया। संजोग अच्छा रहा कर इस घटना में बाइक पर बैठे दो नन्हे बच्चे बाल बाल बच गए। बाइक से गिरने के बाद महिला की हालत बुरी तरह गंभीर हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई ।जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना में बुरी तरह जख्मी महिला को ई रिक्शा पर लादकर मोहनिया इलाज के लिए भेज दिया। जिसके बाद थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची घायल महिला को चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।उधर घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा परवान चढ़ गया और सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एन एच के दोनों लेन को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फौरन पहुंची एनएचआई के एंबुलेंस पर ग्रामीण बिफर पड़े और गुस्साए लोगों ने एनएचआई के कर्मियों को खदेड़ दिया। जिससे एनएचएआई के कर्मी वहां से जान बचाकर भागते नजर आए। इस दौरान लोगों द्वारा एनएचएआई के एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए गए।

 

रोहतास : राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को बांटे गए पौधा

 

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी सड़क निर्माण में पूरी तरह लापरवाही बरत रही है। शिकायत करने के बाद भी गड़बड़ी को सुधारने के बजाय वे लोग नहीं सुनते हैं। जगह-जगह जैसे तैसे काम करके छोड़ दे रहे हैं।बीच सड़क पर ब्रेकर नुमा बना देने की वजह से आज इतना बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। इसके बाद वाहनों की आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। उधर घटना के बाद मृतिका महिला का शव परिजन पोस्टमार्टम कराने के बजाए कानूनी प्रक्रिया से दूर रहने के लिए दाह संस्कार के लिए घर की ओर ले गए जिससे पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं करा सकी। इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद परिजन घटनास्थल से महिला को घायल अवस्था में लेकर इलाज कराने के लिए निकल गए थे। इसके बाद कि हमें कोई सूचना नहीं मिली है।

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो