हादसा : अलग-अलग सड़क हादसे में आधे दर्जन लोग जख्मी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 8, 2022

आधे दर्जन लोग जख्मी
खोदावंदपुर : गुरुवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये। जख्मी को स्थानीय लोगों एवं उसके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती करवाया।पहली घटना महना बांध के समीप घटी।जहां नरहन से मिर्जापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार से जा रहे बाइक चालक का संतुलन घटनास्थल के समीप बिगड़ जाने से गाड़ी पलट गई और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना अंतर्गत शास्त्री चौक, नरहन निवासी सत्य नारायण दास का पुत्र विक्रम कुमार उर्फ विक्की के रूप में की गई।(आधे दर्जन लोग जख्मी)
वहीं दूसरी घटना बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन के समीप एस एच 55 पर घटी, जहां एक बेलगाम बोलेरो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी मुर्गा के दुकान में घुस गया। इस घटना में चालक समेत कुल पांच लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रुप से जख्मी की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दरगाह टोला निवासी रामचंद्र चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार उर्फ विशाल व बोलेरो चालक छौड़ाही ओपी क्षेत्र के अमारी पंचायत के पीरनगर निवासी रामकुमार महतो के 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रुप में की गयी।जबकि इस घटना में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दरगाह टोला निवासी मोहम्मद फिरोज का पुत्र मोहम्मद बाहुबली व इसी गांव के विनोद दास का पुत्र मनीष कुमार एवं अजीत चौधरी का पुत्र भोला कुमार आंशिक रुप से जख्मी हो गया।जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया. सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी विशाल तथा पंकज कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो बेगूसराय से दौलतपुर की ओर तेज गति से जा रही थी, तभी घटनास्थल के समीप चालक गाड़ी से अपना संतुलन खो दिया। जिससे बोलेरो मोहम्मद फिरोज के मुर्गा फार्म में घूस गया और चालक व स्थानीय चार लोग जख्मी हो गया तथा एसवेस्टस का बना दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों के भीड़ जुट गयी और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही एएसआई बलवंत कुमार सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया और क्षतिग्रस्त बोलेरो जेएच-02सी 6674 को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी बाइक चालक विक्रम एवं बोलेरो चालक पंकज को नशे की हालत में होने से घटना घटने की बात बतायी जा रही है।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो