शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में शनिवार को सुबह खलिहान में रखे पुआल के गांज में अचानक आग लग गई। इस अगलगी के घटना में हजारों के पुआल जलकर खाक हो गई।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह अचानक पुआल में आग लपटे देखा गया। आग को देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों के जुटने तक पुआल के गांज जल चुका था। वही ग्रामीणों ने स्थानीय थाना के साथ अग्निशामक वाहन को इस घटना की सूचना दी। मौके पर अग्निशामक वाहन पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से काफी मकसद के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। जिस स्थान पर आग लगी हैं उसके आसपास कई घर है। रात में आग लगती तो कई घर भी आग के चपेट में आ सकता था। वही पीड़ित किसान बलिराम महतो, ललन सिंह, उषा देवी ने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग 14 बीघा का पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोग बताते है कि पुआल के पास चूल्हा का राख फेका गया था। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी
बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की