रफीगंज: आंगनबाड़ी सेविका देवंती कुमारी निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। जिसके बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना भवन में परिजन को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपम वाला के आदेशानुसार कर्मियों के सहयोग से सहायता राशि प्रदान किया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर अजय कुमार एवं कर्मियों ने बताया कि शहर के बाबूगंज वार्ड नंबर 6 में आंगनवाड़ी सेविका देवंती कुमारी की मौत कुछ दिन पूर्व हो गई थी। उसी के श्राद्ध कार्यक्रम के पूर्व बाल विकास पदाधिकारी अनुपम वाला के आदेशानुसार सहायता राशि दिया गया और आगे भी सहायता राशि दिया जाएगा। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक ललिता कुमारी, चंद्रशीला कुमारी, मुन्नी कुमारी ,दुर्गावती कुमारी, कविता कुमारी ,सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।