सासाराम : पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित अन्य लोगों ने निश्चय मित्र बन सहयोग करने की जताई मंशा 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 22, 2022

Bihar

पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित
सासाराम : देश से 2025 तक टीबी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा  है। इसके तहत टीबी से संक्रमित मरीजों के लिए  खोजी अभियान के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।  ताकि इस बीमारी को जड़ से मिटाया जा सके। इसके साथ ही टीबी बीमारी से जूझ रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य  के लिए भी जिला स्तर पर कई सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ।  जिसमें जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों के अलावा टीबी से संक्रमित मरीजों के लिए प्रति माह 500 रुपए के पौष्टिक आहार के लिए अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अलावा उक्त जिले से संबंध रखने वाले आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, निजी और सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे  लोगों से भी निश्चय मित्र बन कर टीबी बीमारी से ग्रसित गरीब तबके के लोगों को  गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।  ताकि जरूरतमंद एवं गरीब तबके के टीबी से ग्रसित लोगों को लाभ मिल सके।(पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित)
निश्चय मित्र बन सहयोग के लिए आगे आ रहे  हैं  लोग
टीबी बीमारी से पीड़ित गरीब एवं असहाय लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निश्चय मित्र योजना के तहत अब जिले में भी लोग धीरे-धीरे जुड़ने लगे और निश्चय मित्र  बन कर ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्हीं में से एक है सासाराम की  पूर्व प्रखंड प्रमुख राम कुमारी देवी। राम कुमारी देवी ने कहा कि सरकार के साथ जिस तरह से आम लोगों के सहयोग से कोरोना महामारी पर विजय हासिल किया गया  उसी तरह आम लोगों के सहयोग से टीबी बीमारी पर भी विजय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोगों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए मैं भी इस अभियान का  हिस्सा बनकर अपने जिले के साथ-साथ देश से कोरोना बीमारी को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाऊंगी। राम कुमारी देवी ने कहा कि टीबी से संक्रमित मरीजों के लिए लघु व्यवसाय का संसाधन उपलब्ध करा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई के लिए संसाधनों  से भी उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, जिससे वे अपनी रोजी रोटी का भी इंतेज़ाम कर सकेंगी। रोहतास जिले के डीआरडीए दिल्ली में कार्यरत एक उच्च अधिकारी ने भी रोहतास जिले के टीबी से ग्रसित कुछ मरीजों को गोद लेने की मंशा जाहिर की है।  उन्होंने इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। साथ ही इनलोगों ने अन्य लोगों  से भी अपील की  है  कि निश्चय मित्र बन कर जरूरतमंद टीबी  पीड़ित लोगों की मदद करें।(पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित)

Read also :   बक्सर : डुमरांव विधानसभा के एमएलए ने जिले के चार प्रखंडों को गोद लेने को जतायी सहमति

जनसहयोग से मिलेगी सफलता
रोहतास जिला यक्ष्मा केंद्र के प्रभारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि रोहतास जिले में 200 के आसपास लोग टीबी बीमारी से ग्रसित हैं ।  उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को सरकार द्वारा भी सहायता राशि प्रदान की जाती है। साथ ही साथ निश्चय मित्र बनकर भी इन्हें सहायता प्रदान किया जा सकता है। इसके लिए लगातार  राजनीतिक, सामाजिक एवं जन कल्याण से जुड़े लोगों से संपर्क साध कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग के माध्यम से ही टीबी बीमारी को जड़ से मिटाया जा सकता है।(पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो