जदयू के खाते में गई कुढ़नी की सीट, मनोज कुशवाहा महागठबंधन के प्रत्याशी घोषित

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 13, 2022

मनोज कुशवाहा महागठबंधन के

मोकामा और गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव के बाद बिहार में अब कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। चुंकि कुढ़नी का नतीजा ना सिर्फ दूरगामी तौर पर पूरे बिहार की राजनीति को प्रभावित करेगा बल्कि इसका महागठबंधन और राजग के कार्यकर्ताओं पर भी काफी मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा इसलिए इस सीट के चुनाव को कोई भी पक्ष हल्के में नहीं ले रहा है। यही वजह हैं कि जमीनी समीकरण को देखते हुए राजद ने अपने कोटे की यह जीती हुई सीट जदयू के हवाले कर दी है।(मनोज कुशवाहा महागठबंधन के )

 

 

‘क्रिकेट के भगवान’ ने दिया टीम इंडिया को दिलासा, फैंस को नसीहत

 

 

अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नहीं बलिक जनता दल (युनाइटेड) चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी। वहां से जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए मनोज कुशवाहा के नाम की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे। इस घोषणा के मौके पर महागठबंधन में शामिल सभी सात दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

उल्लेखनीय है कि यह सीट पिछले चुनाव के आधार पर राजद के कब्जे में थी। राजद के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में अदालत ने उन्हें दोषी पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गयी थी। इस बार हो रहे उपचुनाव में 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और इनकी जांच 18 नवंबर को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 21 नवंबर है और मतदान 5 दिसंबर को होगा. काउंटिंग 8 दिसंबर को होगी।  मनोज कुशवाहा पूर्व में दो बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं। पूर्व में वह भाजपा के केदार गुप्ता को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हरा चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव में कुढ़नी सीट पर राजद के अनिल सहनी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केदार प्रसाद गुप्ता को 712 मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवहा को 11 हजार से अधिक मतों से हराया था।

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो