देवकुंड गौशाला बना गोवंशो का कब्रिस्तान, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 6, 2022

देवकुंड गौशाला बना गोवंशो
औरंगाबाद : देश में एक तरफ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी तरफ गौशालाओं की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। औरंगाबाद  जिले के गोह प्रखंड के देवकुंड स्थित गौ ज्ञान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला में आए दिन गोवंशों की लगातार हो रही मौत के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद इस गौशाला की हालत में अब तक कोई सुधार नही है। एक सप्ताह पूर्व से ही आठ  जानवर किचड़ में फंसकर मर गये  लेकिन गौशाला कर्मियों द्वारा इसे अब तक  हटाया तक नहीं गया। जिससे जानवरों के शव में  कीड़े पड़ गए और सडे़ हुए मांस का दुर्गंध दूर दूर तक फैलने लगा। यहां तक कि बघोई, भिमलीचक, गंगापुर, पांडेय बिगहा, दिलावरपुर, तार बिगहा, शीतलधारी बिगहा, सरदवन बिगहा सहित दर्जनों गांवों से काॅलेज, बजार, बैंक, पूजा अर्चना करने आने वाले लोगों ने  देवकुंड आना छोड़ दिया।
गौशाला के इर्द-गिर्द में रहने वाले ग्रामीण रामश्लोक सिंह, सागर शर्मा, महेंद्र साव, जनार्दन राम, सुशिला देवी, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि घर के चपाकल के पानी से भी दुर्गंध निकलता है जिसके कारण वे लोग  बाहर से पानी लाकर पीते हैं। गौशाला में दर्जनों गोवंश अभी भी बीमार हैं। ग्रामीणों को सूचना मिली की पिछले दो दिनों में गौशाला के अंदर अठारह गोवंशों की  मौत हो गयी है। दो दिन में इतनी अधिक संख्या में गोवंशों की मौत की खबर पाकर शुक्रवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने गौशाला पहुंचकर  विरोध प्रर्दशन करते हुए गौशाला संचालक व प्रबंधक पर जमकर नारेबाजी करते हुए देवकुंड से गौशाला हटाने की मांग की है। पूर्व मुखिया रामकृपाल विश्वकर्मा,  रामकुमार पासवान, कृष्णनंदन यादव, आशुतोष मिश्रा, अक्षय पटेल, श्रीकांत चंद्रवंशी, अरुण यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने गौशाला संचालक पर गौ रक्षा के नाम पर तस्करी करने का आरोप लगाते हुए विशेष जांच टीम द्वारा जांच पड़ताल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक दिन पांच से सात जानवर मर जाते हैं। पांच वर्ष पूर्व में स्थापित गौशाला में अबतक तीन से चार हजार जानवर मर चुके हैं और सभी को बिना पोस्टमार्टम के फर्जी तरीके से जेसीबी से गढ्ढा़ खोदकर गोशाला में ही या  आस पास में चुपके से दफना दिया जाता है। यहां तक कि पूर्व से ही पांच सात गढ़े बनाकर रखे रहते हैं। गौशाला कर्मी के कर्मचारी गोवंशों की मौत पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहते हैं।
सूचना पर गोह अंचलाधिकारी  मुकेश कुमार घटनास्थल पहुंचे, जहां आक्रोशितों को समझा बुझाकर उचित कारवाई  करने के आश्वासन के बाद शांत कराया। तत्पश्चात दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने गौशाला पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जहां वर्तमान स्थिति में घोर अनियमितता पाई गयी। वहीं इस मामले में  देवकुंड मठाधीश कन्हैयानंद पुरी ने बताया कि वर्ष 2018 में कुछ लोग गौ रक्षा के नाम पर तत्काल गोवंशो की रहने की अनुमति मांगी थी। उसके बाद से लगातार वे जमीन पर अतिक्रमण करते जा रहे हैं। प्रशासन के आदेश के बावजूद क्षमता से अधिक जानवरों को रखा जा रहा है। पशु क्रूरता के तहत बेहतरीन नस्ल के दुधारू जानवरों को लाकर कुछ दिन में अलग जगह पर शिफ्ट कर दिया जाता है और कमजोर जानवरों को लाकर यहां मार दिया जाता है। वर्तमान गौशाला प्रबंधक नताशा जैन ने मिडिया द्वारा सवाल पुछे जाने पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। गौरतलब हो की  गौशाला के प्रति ग्रामीणों की हो रही परेशानी पर गोह राजद विधायक भीम सिंह ने चार दिन पूर्व देवकुंड पहुंचकर जिला पदाधिकारी से गौशाला हटाने की मांग की थी।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो