रोहतास: जिलाधिकारी ने औचक निरिक्षण में दो चिकित्सकों का वेतन तथा फार्मासिस्ट का वेतन स्थगित कर जाँच का आदेश दिया

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 28, 2022

Rohtas

रोहतास: जिलाधिकारी ने औचक

बिक्रमगंज| जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर बिक्रमगंज प्रखंड के सभी बारह पंचायतों में नल-जल योजना, फ़र्टिलाइज़र रिटेल शॉप्स, विद्यालयों, स्वास्थ्य उप केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पीडीएस विक्रेताओं की गहनतापूर्वक एवं विशद जांच की गई। जांच के लिए 12 जिलास्तरीय पदाधिकारियों की अलग अलग पंचायतों हेतु अलग अलग टीमें बनाई गई थी, जिनमें जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ तकनीकी पदाधिकारी भी शामिल थे। आज के इस जांच अभियान में कुल 12 स्वास्थ्य उप केंद्रों, लगभग 48 पीडीएस विक्रेताओं, 48प्राथमिक और मध्य विद्यालयों, 11 उच्च विद्यालयों, 47 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 23 नल-जल योजनाओं आदि की गहन एवं गुणवत्तापूर्ण जांच की गई।(रोहतास: जिलाधिकारी ने औचक)

जांच का नेतृत्व खुद जिलाधिकारी किया गया। जाँच क्रम में जिलाधिकारी बिक्रमगंज के रामाधार सिंह 10+2 विद्यालय, dhangain, अनुमंडल अस्पताल बिक्रमगंज आदि का निरिक्षण किया| निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए दो चिकित्सकों का वेतन जिलाधिकारी द्वारा स्थगित किया गया साथ ही स्टॉक में उपलब्ध एवं प्रदर्शित दवाओं के फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों को नहीं उपलब्ध कराए जाने को लेकर फार्मासिस्ट का वेतन स्थगित करते हुए उनपर अनुशासनात्मक कारवाई का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। स्वास्थ्य उप केंद्रों की व्यापक जांच के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता विशेषकर वंचित वर्गों को उनके निकटतम स्थल पर बेहतर दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं निरंतर और गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराया जाना सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य एवं जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता है।(रोहतास: जिलाधिकारी ने औचक)

 

Read Also: रोहतास: डीईओ ने छात्राओं के नामांकन को ले सभी एचएम को सहयोग करने का निर्देश दिया

 

जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस निमित्त उन्होंने किसानों को ढैंचा का प्रयोग कर धान की खेती की सलाह दी ताकि यूरिया का प्रयोग कम हो सके। उन्होंने बिना कदवा एवं रोपनी किए हुए धान की खेती की सराहना की|

उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने शिक्षकों से भी इंटरेक्शन किया। इन “मेगा जांचों” का उद्देश्य बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इनका उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन लाना है, सकारात्मक सुधार लाना है ना कि किसी को दंडित किया जाना है। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, वैल्यू एजुकेशन मिले, सुदूर ग्रामीण अंचल के वंचित/निर्धन परिवार के बच्चों का समग्र विकास हो| यही सरकार एवं जिला प्रशासन का अंतिम लक्ष्य है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में आचरण एवं व्यवहार रखने का निर्देश दिया।(रोहतास: जिलाधिकारी ने औचक)

उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यालय अवधि में अध्यापन के अलावा खाली समय मे वाचनालय, रीडिंग रूम में अपने ज्ञान को अपडेट करने तथा छात्रों की व्यक्तिगत, मनोवैज्ञानिक तथा शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण में सकारात्मक सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य को नियमित रूप से क्विज, डिबेट, खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन कराते रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद के खुदरा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण एवं स्टॉक, विक्रय मूल्य इत्यादि की जांच आगे भी जारी रहेगी।

 

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो