रोहतास: आरा रांची एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन का विस्तार अब छपरा तक, रोहतास के लोगों को छपरा जाने में मिलेगी सहुलियत

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 9, 2022

Rohtas

रोहतास: आरा रांची एक्सप्रेस

सासाराम। रोहतास वासियों को रेलवे से जल्द ही अच्छी खबर मिलनेवाली है। अब आरा-सासाराम-रांची के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या-18639 अप/18640 डाउन, आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन जल्द छपरा तक जाएगी। रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय टाइम टेबुल कमेटी को इस आशय का प्रस्ताव भेजा गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस ट्रेन काे छपरा स्टेशन तक विस्तार करने का बोर्ड से अनुरोध किया था। वर्ष 2022-23 के लिए सभी रेलवे जोन की तरफ से दिए गए प्रस्ताव पर बोर्ड तेजी से निर्णय ले रहा है। रेल के एक अधिकारी का कहना है कि इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही हरी झंडी मिलने वाली है, जोन मुख्यालय को जल्द ही सूचना भेंजे जाने की उम्मीद है।(रोहतास: आरा रांची एक्सप्रेस)

Read Also: रोहतास: करगहर थानान्तर्गत एस.पी. आशीष भारती की तत्परता से लापता युवक बरामद

इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जोन से कई नई ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव दिया गया था। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को छपरा तक परिचालन करने को लेकर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आरा-रांची एक्सप्रेस अभी सप्ताह में शनिवार को रांची से देर शाम नौ बजकर पांच मिनट पर खुलती है और अगले दिन रविवार को सुबह 7.55 बजे आरा पहुंचती है। रविवार को फिर यह ट्रेन 10 बजे दिन में आरा से सासाराम- रांची के लिए प्रस्थान कर जाती है। नए टाइम-टेबुल के मुताबिक यह ट्रेन आरा आने के बाद छपरा तक जाएगी। हालांकि, छपरा तक ट्रेन का विस्तार होने के बाद इसके समय-सारिणी में बदलाव होगा। साथ ही आरा-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को शीघ्र ही सप्ताह में फेरे को भी बढ़ाने की योजना है। रेलवे बोर्ड को आरा-रांची एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने का भी प्रस्ताव भेंजा जा चुका है।(रोहतास: आरा रांची एक्सप्रेस)
इस प्रस्ताव पर भी रेलवे जल्द ही निर्णय लेने वाला है।।आरा-रांची एक्सप्रेस का छपरा तक विस्तार न सिर्फ संथाल और भोजपुरी संस्कृति को एक-दूसरे से जोड़ेगा, बल्कि सासाराम और औरंगाबाद से भी छपरा जाना आसान हो जाएगा। सासाराम से छपरा तक के लिए यह एकमात्र सीधी ट्रेन होगी। बता दें कि फिलहाल आरा-सासाराम-औरंगाबाद व गया रेलखंड से उत्तर बिहार जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है।

देश-विदेश

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »
‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल

क्या है ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल? राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े नियमों को लेकर क्यों उठ रहा है विवाद 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों से जुड़े सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर इन दिनों ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल चर्चा में है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हालिया दौरे के

और पढें »
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बिहार की 5 सीटें बनीं सियासी रणभूमि

नई दिल्ली: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान

और पढें »

खेल

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »
शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल

सासाराम के शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल में जीता स्वर्ण पदक

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव निवासी शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित

और पढें »

वीडियो

वीडियो