रोहतास: बुद्ध महोत्सव के अंतिम दिन पायलट बाबा धाम में गूंजा बुद्धम् शरणम् गच्छामि

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 16, 2022

Rohtas

सासाराम के पायलट बाबा धाम में बुद्ध पूर्णिमा की धूम, निकली प्रभातफेरी

सासाराम के पायलट बाबा धाम में बुद्ध पूर्णिमा पर निकालीं गई संदेशात्मक झांकियां, शाम में भरत शर्मा का कार्यक्रम

रोहतास: सासाराम शहर के पायलट बाबा धाम द्वारा बुद्ध महोत्सव के अंतिम दिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई. जिसका शुभारंभ पायलट बाबा धाम से जूना आखड़ा की पहली महिला महामंडलेश्वर चेतना माता, श्रद्धा माता एवं प्रेमानंद गिरी ने हरी झंडी दिखाकर किया. प्रभातफेरी में सैकड़ो बौद्ध अनुयायी शामिल हुए. इसमें भगवान बुद्ध का संदेश देने वाली झांकियां शामिल की गईं. प्रभातफेरी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बैंड, तोरण बजाते हुए श्रद्धालु धाम से निकल कर पूरे सासाराम शहर का भ्रमण करते हुए वापस पायलट बाबा धाम पहुंचे. जहां दोपहर धाम के गर्भ गृह में बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया. जहां सभी ने बारी-बारी से दीर्घायु का आशीर्वाद लिया.

रोहतास: बुद्ध महोत्सव के

Read Also: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों का ओरियंटेशन प्रोग्राम संपन्न

 

इसके बाद धम्म सभा का आयोजन किया गया. जिसमें बोधगया, कम्बोडिया, म्यामांर, थाईलैंड समेत अन्य देशों से आए बौद्ध अनुयायियों द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला गया. अनुयायियों ने बुधं शरणं गच्छामि का पाठ किया. लोगों को बुद्ध के पंचशील सिद्धांत की जानकारी दी गई. महायोगी पायलट बाबा ने कहा कि भगवान बुद्ध का उपदेश केवल सुनने के लिए नहीं बल्कि आचरण करने के लिए है, तभी इसका सही लाभ मिल पाएगा. राग से द्वेष और द्वेष से क्रोध उत्पन्न होता है. इसके चलते, दुख की प्राप्ति होती है. इसीलिए गौतम बुद्ध ने करुणा और मैत्री का संदेश दिया है. मौजूदा परिवेश में इस पर पहल की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म और ज्ञान प्राप्ति हुई थी. इसलिए इस दिन बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेने की जरूरत है.(रोहतास: बुद्ध महोत्सव के)

रोहतास: बुद्ध महोत्सव के

वहीं, महोत्सव पर धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है. दोपहर के समय लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देर शाम तक श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा. संध्या के समय में भरत शर्मा का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, सूबे के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, चेनारी विधायक मुरारी गौतम, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह, जदयू नेता आलोक सिंह अखिलेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

धाम परिसर के बुद्ध महोत्सव के दूसरे दिन रविवार देर शाम हुए कार्यक्रम में गोपाल राय ने भजन की प्रस्तुति दी. इसके बाद कवि सम्मेलन में शंकर राम ने श्रोताओं का मनमोह लिया. कार्यक्रम में महायोगी पायलट बाबा, जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा, सासाराम सांसद छेदी पासवान, काराकाट सांसद महाबली सिंह, अखिलेश कुमार, दिलीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो