ये कैसा प्यार, प्रपोजल एक्सेप्ट नही करने पर मार दी गोली !

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 13, 2022

Patna

ये कैसा प्यार

कोचिंग से लौट रही छात्रा को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई जा रही आशंका

बिहार: थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत के चकफतेह गांव में  गुरूवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े कोचिंग से लौट रही छात्रा को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तक अपराधी लोगों की आंखों से ओझल हो चुके थे. घटना दस बजे के आसपास की बताई जाती हैं. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गोली की शिकार छात्रा को महुआ के पातेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई. छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को गांधी चौक पर रख कर जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष विजय कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल और अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गए.(ये कैसा प्यार,)

घटनास्थल की तस्वीर
मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत अंतर्गत चकफतेह गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रिशु कुमारी उर्फ निशू जो अपने गांव के पास से ही कोचिंग करके वापस घर लौट रही थी. इस बीच बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने छात्रा को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक अपराधी आराम से भाग निकले. स्थानीय लोग आनन-फानन में छात्रा को लेकर अस्पताल की ओर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है की मौके ए वारदात पर ही छात्रा की मौत हो गई थी. घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया.(ये कैसा प्यार,)
घटनास्थल की तस्वीर
दिनदहाड़े छात्रा की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. वही घटना से नाराज लोगों ने महुआ के गांधी स्मारक चौक पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया. जिससे घंटों यातायात ठप्प रहा. छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर महुआ के डीएसपी पूनम केसरी महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन, वैशाली मुखिया संघ के जिला सचिव संजीत कुमार, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग की. वही एस डी पी ओ पूनम केशरी के द्वारा यथाशीघ्र अपराधियो की गिरफ्तारी किए जाने और हत्याकांड की जांच के लिए जांच दल गठन किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद  सड़क जाम समाप्त किया गया.
हालांकि घटना के बाद छात्रा की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है. छात्रा की मौत के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे की बदमाशों ने आखिर इस मासूम लड़की को गोली क्यों मारी. हालंकि घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. फिलहाल महुआ थाने की पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया रिशु अपने गांव में भी नहीं रहती थी, वह पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव ननिहाल में रहकर दसवीं तक की पढ़ाई की थी. इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद अपने गांव चकफतेह में  रहकर आगे की पढ़ाई कर रही थी. आखिर इस लड़की से बदमाशों की क्या दुश्मनी थी? उसकी हत्या के पीछे क्या राज है? यह  तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा. लड़की के पिता मुंबई में रहकर डॉक्टरी करते हैं, पूरा परिवार गांव में रहता है. फिलहाल पुलिस ने मृत छात्रा के परिजनो के द्वारा बताए गए संकेत के आधार पर गोरौल थाना क्षेत्र से मां बेटे को हिरासत में ले लिया है. शब को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो