गौनाहा में हुआ नव-निर्वाचित एमएलसी ई. सौरभ कुमार का नागरिक अभिनंदन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 29, 2022

एमएलसी सौरभ कुमार

मीडिया दर्शन/गौनाहा :- प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में गुरुवार को ई. एमएलसी सौरभ कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। नव-निर्वाचित एमएलसी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गौनाहा की भूमि अहिंसा की भूमि है। सैकड़ो वर्षो से राज कर रहे अंग्रेजो को यहां से लोगो ने खदेड़ने का काम किया। जिला के 17 प्रखंडों में गौनाहा प्रखंड में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। यहां के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के सहयोग से यहां का भ्रष्टाचार दूर करूंगा । मटियरिया मुखिया दिवाकर पटवारी उप मुखिया छोटे खां, कपूरचंद महतो, गीता देवी, सुनील कुमार चौधरी, प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष नागेंद्र मौर्य ने एमएलसी को माला पहनाकर उनको सम्मानित किया।

एमएलसी ने कहा कि सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों के लिए यहां सभागार बनवाऊंगा ।आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता नागेंद्र  मौर्य ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी हैदर अली को सौपी गई थी। उन्होंने कहा कि  जनप्रतिनिधियों ने जिस उम्मीद से हमें वोट देकर  एमएलसी बनाया है उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा । यहां की समस्या की आवाज विधान परिषद में उठाने का काम करूंगा। मौके पर कपूरचंद महतो, छोटे खां, सुनील कुमार चौधरी, साहेब आलम, रंजन कुमार गीता देवी ने स्थानीय समस्या से एमएलसी महोदय को अवगत कराया। उधर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड सभागार में एमएलसी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष  आफताब आलम, पूर्व अध्यक्ष वैद्यनाथ यादव, गोपी यादव, प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश पासवान, रुद्रदेव पटवारी, दीपक तिवारी, छोटेलाल तिवारी, सुरेश साह, मुखिया मंजुला मिश्रा, जयप्रकाश महतो, छोटन साह आदि ने  प्रखंड के समस्याओं से एमएलसी को अवगत कराया। रूपवलिया मुखिया छोटन साह को एमएलसी ने राजद की सदस्यता ग्रहण करायी। जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी से कहा कि गौनाहा प्रखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है तथा सत्य का मुंह काला है।  सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह के उपरांत एमएलसी ई. सौरभ कुमार ने  प्रखंड अंचल व आवास कार्यालय का निरीक्षण किया। दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व  में स्थानीय बीडीओ अजय प्रकाश राय व सीओ अमित कुमार को प्रखंड समीक्षा बैठक  में भाग लेने के लिये सूचना दे दी गयी थी। इसके बावजूद भी दोनों अधिकारी प्रखंड मुख्यालय से गायब पाये गये।

प्रखंड कार्यालय के हेड क्लर्क ने मंगुराहां जाने की बात कही तो वे अपने पूरे काफिले व मीडिया के साथ मंगूराहं गेस्ट हाउस पहुंचे। मगर बीडीओ, सीओ वहां भी नहीं पाए गए।  माधोपुर मुखिया मंजुला मिश्रा ने एमएलसी से बैरिया माधोपुर गांव के कब्रिस्तान को हड़गोड़ा नदी से कटाव की शिकायत की। सभी जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी से बालू व मिट्टी नही उठाये देने की शिकायत की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालू व मिट्टी का उठाव नही होने के कारण गरीबो का इंदिरा आवास नही बन पा रहा है।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो