हिमाचल प्रदेश में भूकंप के दो झटके, चंबा-कांगड़ा में दहशत; 4.0 रही तीव्रता

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 18, 2026

हिमाचल प्रदेश में भूकंप

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में मंगलवार शाम करीब 46 मिनट के अंतराल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। लगातार दो बार धरती हिलने से चंबा, कांगड़ा और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, पहला भूकंप शाम 6:54 बजे चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसके करीब 46 मिनट बाद 7:40 बजे कांगड़ा क्षेत्र में दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।

चंबा और कांगड़ा में महसूस हुए तेज झटके

पहले भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में बताया गया है। वहीं, दूसरे भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिले में धर्मशाला और शाहपुर के निकट करेरी क्षेत्र के आसपास बताया गया। इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 5 किलोमीटर थी।

कांगड़ा में आए भूकंप के झटके बैजनाथ, पालमपुर और नूरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। चंबा के अलावा आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी कंपन महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हिमाचल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील

हिमाचल प्रदेश के कई इलाके भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं। कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और किन्नौर जैसे जिले भूकंपीय रूप से बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं।

हिमाचल के इतिहास में 4 अप्रैल 1905 का कांगड़ा भूकंप सबसे विनाशकारी घटनाओं में गिना जाता है। उस समय करीब 7.8 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। ऐसे में मंगलवार शाम आए लगातार दो झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो