बिहार के Saran district में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से मौत की घटनाओं को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अब तक किसी भी मौत को आधिकारिक रूप से जहरीली शराब से जुड़ा नहीं माना है और मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार Mashrak थाना क्षेत्र में 11 मार्च को चंद्रमा महतो के पुत्र संतोष महतो की मौत हो गई थी। परिजनों का दावा है कि वे शराब पीकर घर लौटे थे, जबकि प्रशासन इसे बीमारी से हुई मौत बता रहा है। इसी क्षेत्र के पूरब टोला निवासी रघुवर महतो की 13 मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वे भी शराब पीने के बाद बीमार हुए थे।
उधर Panapur थाना क्षेत्र में भी दो संदिग्ध मौतों की सूचना है। धेनुकी गांव के 50 वर्षीय सुकन नट की 11 मार्च को मौत हुई, जबकि दूबौली गांव के 42 वर्षीय धर्मेंद्र राय की 12 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
बिहार राज्यसभा चुनाव: क्या कांग्रेस विधायक तेजस्वी के साथ करेंगे ‘खेला’?
13 मार्च को मशरक क्षेत्र में ही पंकज कुमार सिंह की मौत के बाद इलाके में चर्चा और भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद कई अन्य लोगों की तबीयत भी बिगड़ी, जिनका इलाज Chhapra Sadar Hospital समेत निजी क्लीनिकों में चल रहा है। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की भी सूचना है।
जिले के जिलाधिकारी Vaibhav Srivastava ने कहा कि अभी तक जहरीली शराब से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराएं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


























