रफीगंज : प्रखंड के पौथू बाजार में श्री कृष्ण भगवान के छठी के अवसर पर शोभायात्रा एवं राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व यदुवंशी सेना के जिला अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष शंभू कुमार भारती ने किया। शोभा यात्रा पौथू बाजार देवी मंदिर से निकलकर पोखर बीघा ,दुर्जन बीघा, बेलड़िया, शिवा, भारतीपुर,नेहालबिगहा,इशाक बिगहा, बजार होते मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता तथा नये कीर्तिमान स्थापित करने में विधि संघ और अधिवक्ता की भूमिका सराहनीय- जिला जज
इस मौके पर पौथू सरपंच विशुनदेव यादव, घनश्याम यादव , लोक गायक कलाकार नितीश कुमार, समाज सेवी गुड्डू यादव, आनंद बिहारी यादव, शशिरंजन कुमार, नारायण यादव ,चंदन यादव ,अमबोज यादव, सोनू यादव, चुन मुन यादव ,चंदन यादव ,लालू यादव ,मिथिलेश यादव ,विनोद यादव सहित कई अन्य लोग झांकी मे शामिल रहे।