Patna: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईट भट्टे की चिमनी ब्लास्ट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार पटना के मनेर में ईंट भट्ठे की चिमनी ब्लास्ट होने से कई मजदूरों के मौत की खबर आई है, जबकि मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की खबर हैं। ये हादसा मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के लकी ईंट भट्ठा चिमनी का है।
Pratik Mohite: 3 फीट के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर ने रचाई शादी, जानिए कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
वही रेस्क्यू टीम ने घायलों को मलबे से निकालकर पटना रेफर कर दिया है। जहां दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी भी मलबे से कई डेड बॉडी निकाली जा रही है। आनन-फानन में ग्रामीणों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें, मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। ईंट भट्ठे पर रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। इस हादसे में कितने मजदूर चपेट में आए हैं इसकी कोई प पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन ने भी अभी तक इस पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है। रेस्क्यू खत्म होने के बाद इस पर जानकारी दी जाएगी।