महुआ ( वैशाली ) : महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर खास गांव में वार्ड संख्या 10 की निवासी समाजसेवी महिला गिरजा देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। बताते चलें कि उनके निधन पर परिवार के समस्त लोगों ने शोकाकुल अवस्था में अपनी भावना व्यक्त की। इस दौरान गिरजा देवी के भतीजा सुनील कुमार साह ने बताया कि बड़ी मां हमारे पूरे परिवार की अभिवावक थीं। निसंदेह उनका जाना परिवार के हम सभी लोगों को कचोट रहा है।(समाजसेवी महिला गिरजा देवी)
वहीं दूसरी तरफ उनके मृत्यु की सूचना इलाके में फैलते ही उनके आवास पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 94 वर्ष की अवस्था में सोमवार की सुबह गिरजा देवी ने अपने जीवन की अंतिम सांसे ली। वही लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गिरजा देवी अस्वस्थ चल रही थी। जिसकी वजह से उनका प्रणांत हो गया। उनके निधन पर पुत्र बालेश्वर साह सहित परिवार के समस्त लोगों में सुनील कुमार साह,रोहित कुमार, मनीष कुमार साह, अमरेश कुमार,राहुल कुमार साह एवं राकेश कुमार साह ने अपनी गहरी संवेदना जताई है।
तो वही दूसरी ओर समसपुरा पंचायत के मुखिया सहिंद्र सहनी , पूर्व मुखिया रामनरेश साह , पंचायत समिति मनोज पासवान , पैक्स अध्यक्ष अजब लाल राय एवं पत्रकारों में सुनील कुमार , सुधीर कुमार , विपिन कुमार , नवनीत कुमार , राजेश कुमार , अभिषेक कुमार , मुरारी कुमार चौधरी , सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।