चेनारी : चेनारी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बीती रात्रि 12 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें मल्हीपुर गांव निवासी मुखा शर्मा के पुत्र बाला लखंदर शर्मा, बसावन साह के पुत्र रतन साह, हीरा साह के पुत्र अनिल शाह, पवन चौधरी के पुत्र राजू चौधरी, धनी शर्मा के पुत्र तेजू शर्मा, रामबचन साह के पुत्र शिव मुनि शाह सभी ग्राम मल्हीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। वही लोहरा गांव निवासी शिव मूरत बिंद के पुत्र मनोज कुमार, चेनारी निवासी शिव जी गुप्ता के पुत्र प्रिंस कुमार गुप्ता, सिंहपुर गांव निवासी राधा राम के पुत्र हरिनारायण राम, किनरचोला गांव निवासी सोमारो पासवान के पुत्र महेंद्र पासवान, रघुनाथ बिंद के पुत्र अयोध्या बिंद सभी थाना चेनारी जिला रोहतास के निवासी बताए जा रहे हैं,(अलग-अलग जगहों से )
Read also : रोहतास : पुलिस ने 180 ML के 215 पीस अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जप्त
वही कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैसही गांव निवासी राम ब्रिज बिंद के पुत्र छोटे लाल बिंद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सभी शराबियों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा सभी शराबियों पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है। बता दें कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है और शराब कारोबारियों के साथ-साथ शराबीयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बता दें कि विगत दो सप्ताह के अंदर तीन दर्जन से अधिक शराब के नशे में पाए जाने वाले शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।(अलग-अलग जगहों से )
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को किया गिरफ्तार
चेनारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत नायकपुर व डीहरिया गांव से पुलिस द्वारा छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वारंटी पुलिस की नजरों से विगत कई दिनों से फरार चल रहे थे। जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि नायकपुर गांव निवासी बलिस्टर पासवान के पुत्र प्रदीप कुमार व डीहरिया गांव निवासी गोपाली बिंद के पुत्र मुन्ना बिंद को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि दोनों वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।(अलग-अलग जगहों से )
थाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार, एक दर्जन मामलों का किया गया निष्पादन
चेनारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी मामले को लेकर जनता दरबार लगाया गया। यह जनता दरबार अंचलाधिकारी निशांत कुमार व थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। इस बात की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि भूमि संबंधी एक दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया। वही भूमि संबंधी मामलों को लेकर प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में लोग अपनी समस्या को लेकर थाना परिसर में पहुंचे हुए थे।(अलग-अलग जगहों से )